ePaper

Madhubani News : ग्रामीणों ने साइफन में डूबे युवक का शव निकला

Updated at : 30 Oct 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : ग्रामीणों ने साइफन में डूबे युवक का शव निकला

बरैल कोसी मुख्य नहर के साइफन में बुधवार को डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन 20 घंटे बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

बाबूबरही. बरैल कोसी मुख्य नहर के साइफन में बुधवार को डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन 20 घंटे बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया. साइफन से शव बाहर निकलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. बरैल कोसी नहर में गांव के ही जीवछ राम बुधवार को मछली मारने गया था. लोगों ने बताया कि इस क्रम में जिवछ का पैर फिसल जाने से साइफन के अंदर चला गया. घटना की सूचना पर सीओ लीलावती कुमारी सहित अन्य पुलिस प्रशासन यहां पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. घटना की सूचना जिला मुख्यालय के अग्निशमन की गाड़ी के साथ-साथ एनडीआरएफ को दी गयी, लेकिन गुरुवार को भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच पाई. स्थानीय ग्रामीणों ने थक हार कर पांच नंबर साइफन में घुस कर पानी खाली करने का प्रयास शुरू किया.बताया गया कि साइफन से पानी खाली करने के लिए चार दमकल लगाए गए. पानी कुछ कम होने पर स्थानीय कुछ लोग साइफन में उतरे, इस क्रम में ग्रामीण मो. मुस्तकीम बेहोश भी हो गए. इन लोगों ने शव को बाहर निकाला. लोगों ने बताया कि जीवछ घर का एकमात्र कमाउ सदस्य था. लोगों की माने तो कोसी नहर पर ही घर बनाकर जीवछ रहता था. यह मजदूरी कर बूढ़े पिता सुबे राम, पत्नी सुनीता देवी, चार छोटे-छोटे बच्चे का पालन पोषण करता था. घटना के बाद से पत्नी सहित ससुराल से पहुंचे बहन अनीता, सुनीता, चंद्रकला तथा रेणु देवी का रो – रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन