मधुबनी की गिलेशन मंडी में 8 मई का राशन भाव: खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Updated:
विज्ञापन
madhubani-news-madhubani-gilson-mandi-grocery-price-8-may-dal-oil-dry-fruits-rate-update

गलेशन मंडी, मधुबनी

Madhubani News: मधुबनी की गिलेशन मंडी का 8 मई का ताजा राशन भाव जारी हो गया है. चावल, दाल, आटा और तेल के साथ-साथ काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स के रेट अपडेट किए गए हैं. बाजार जाने से पहले लिस्ट देखें…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी शहर के निवासियों के लिए एक जरूरी अपडेट है. अगर आप आज घर के लिए राशन या खाद्य सामग्री खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. मधुबनी की प्रसिद्ध गिलेशन मंडी का 8 मई का ताजा बाजार भाव सामने आ गया है. आज बाजार में चावल, दाल, आटा से लेकर तेल और ड्राई फ्रूट्स तक के नए रेट जारी किए गए हैं. आइए देखते हैं कि आज मंडी में किस सामान की क्या कीमत चल रही है.

अनाज और तेल के भाव

मंडी में अनाज और खाद्य तेलों के दाम ब्रांड और क्वालिटी के अनुसार अलग-अलग हैं. आज का ताजा भाव कुछ इस प्रकार है:

चावल: 40 से 150 रुपए प्रति किलो
आटा: 40 से 50 रुपए प्रति किलो
सरसों तेल: 160 से 190 रुपए प्रति लीटर
रिफाइन तेल: 140 से 200 रुपए प्रति लीटर

दाल और मसालों के ताजा रेट

दाल और मसालों की कीमतों में भी क्वालिटी के हिसाब से काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आज के भाव नीचे दिए गए हैं:

चना दाल: 80 रुपए प्रति किलो
मसूर दाल: 82 रुपए प्रति किलो
अरहर दाल: 110 से 140 रुपये प्रति किलो
मूंग दाल: 120 से 150 रुपये प्रति किलो
उड़द दाल: 120 से 150 रुपए प्रति किलो
जीरा: 280 से 300 रुपए प्रति किलो
अजवाइन (जवान): 250 रुपए प्रति किलो

ड्राई फ्रूट्स की कीमतें

अगर आप काजू या किशमिश खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो गिलेशन मंडी में इनके भाव इस तरह हैं:

काजू: 750 से 1400 रुपये प्रति किलो
किशमिश: 400 रुपये से 700 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन