लदनियां में 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए योगिया गांव से 5 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: गुप्त सूचना के आधार पर लदनियां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक आरोपी के पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Ladania News: योगिया गांव में हुई पहली कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि संतलाल पासवान के नेतृत्व में योगिया गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान राम भरोसी यादव को 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली निशानदेही के आधार पर पुलिस ने योगिया गांव के ही राहुल कुमार शर्मा और शत्रुघ्न कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया.

बरदीवन गांव से चौथा आरोपी गिरफ्तार

मामले की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के बरदीवन गांव में छापेमारी की. यहां से गुलशन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध लदनियां थाना कांड संख्या 308/26 दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया. पुलिस मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सहयोग शिविर में दिखी प्रशासनिक सक्रियता, लदनियां में टीबी जागरूकता के साथ मिले पेंशन आवेदन


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन