सहयोग शिविर में दिखी प्रशासनिक सक्रियता, लदनियां में टीबी जागरूकता के साथ मिले पेंशन आवेदन
सहयोग शिविर को संबोधित करते वरीय उप समाहर्ता बिरजू दास | Prabhat Khabar Network
लदनियां प्रखंड क्षेत्र के महथा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया. भूमि विवादों के निपटारे और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नए आवेदन लिए गए, साथ ही टीबी रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया.
Public Welfare Camp: लदनियां प्रखंड क्षेत्र की महथा पंचायत स्थित जनता पुस्तकालय सह पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया. इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.
आपके शहर में
भूमि विवाद और सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर रहा विशेष जोर
शिविर में मुख्य रूप से अंचल कार्यालय द्वारा जमीन विवादों के निष्पादन के लिए आवेदन प्राप्त किए गए. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के नए आवेदन भी लिए गए. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का त्वरित जांच कर निष्पादन किया जाएगा.
टीबी रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता की दी गई जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी (क्षय रोग) की रोकथाम, लक्षण, समय पर जांच, मुफ्त दवाओं के सेवन और पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया. स्वास्थ्यकर्मियों ने अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.
शिविर में प्रशासनिक और प्रखंड स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता बिरजू दास, सीओ सौरभ कुमार, बीपीआरओ सुरेश कुमार, मनरेगा पीओ अरशद जमाल, एमओ अमितेश कुमार, बीएओ आदित्य कुमार, मुखिया कविता कुमारी और सरपंच मंजू देवी सहित कई विभागों के कर्मी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: 'सूड़ी युवा शक्ति' का 12वां स्थापना दिवस संपन्न, वक्ताओं ने सामाजिक कार्यों की सराहना की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए