भारत-नेपाल सीमा के पास से अवैध कफ सिरप बरामद, नेपाली नागरिक पुलिस के हत्थे चढ़ा
एसएसबी की गिरफ्त में नेपाली नागरिक
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 बोतल अवैध कफ सिरप के साथ एक नेपाली तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा. जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से आरोपी को दबोचा.
SSB border: मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के ई समवाय हरिने की विशेष पेट्रोलिंग पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की है. जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 9 बोतल अवैध कफ सिरप के साथ एक नेपाली तस्कर को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है.
आपके शहर में
Madhubani News: गुप्त सूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल का गठन
समवाय को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया. यह टीम अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 280/23 से लगभग 400 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में हरिने बाजार के पास पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रही थी.
संदिग्ध गतिविधि देख जवानों ने की घेराबंदी
निगरानी के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हाथ में काले रंग की प्लास्टिक की थैली लेकर भारतीय सीमा की तरफ आते देखा. पेट्रोलिंग पार्टी को सामने देखकर वह व्यक्ति भागने की फिराक में था, लेकिन सतर्क जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर दबोचा.
तलाशी में बरामद हुआ कफ सिरप और न्यायिक हिरासत
पकड़े गए व्यक्ति की जब थैली की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से प्रतिबंधित कफ सिरप की कुल 9 बोतलें बरामद हुईं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के धनुषा जिले के औरही थाना क्षेत्र अंतर्गत देउरी परवाड़ा निवासी पंकज कुमार मिश्रा के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए