मधुबनी में 61वीं देवराज इंद्र पूजा की तैयारी तेज, 10 दिनों तक सजेगा भव्य मेला, जानें क्या होगा खास

Updated:
विज्ञापन

इन्द्रपूजा को लेकर बन रहा पंडाल | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में 61वीं देवराज इंद्र पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, जो 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 10 दिनों तक चलेगी. इस वर्ष मेले में टावर झूला, ब्रेकडांस जैसे कई मनोरंजन के साधन होंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani Mela 2026: मधुबनी शहर के सूड़ी स्कूल परिसर में देवराज इंद्र पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस वर्ष 23 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 10 दिवसीय इंद्र पूजा का 61वां वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. पूजा स्थल पर प्रतिमाओं के निर्माण से लेकर भव्य पंडाल और मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में

पूजा स्थल पर शहर के मूर्तिकार लक्ष्मण महतो की देखरेख में देवराज इंद्र, इंद्राणी, भगवान शंकर, देवी पार्वती, भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण कराया जा रहा है. प्रतिमाओं का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है.

पूजा स्थल पर बन रहा भव्य पंडाल भी इस बार श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा.

1966 से हो रही है देवराज इंद्र की पूजा

पूजा समिति के अध्यक्ष ओम कारक ने बताया कि मधुबनी में देवराज इंद्र की पूजा-अर्चना वर्ष 1966 से होती आ रही है. इसी दौरान पूजा समिति की स्थापना की गयी थी. सूड़ी स्कूल परिसर में आयोजित होने वाली इंद्र पूजा पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है.

दस दिवसीय पूजा के दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

मेले में होंगे कई मनोरंजन के साधन

इस बार मेले में टावर झूला, ब्रेकडांस, ड्रैगन, जीरो ग्रेवेटी, स्क्रीन टावर, मीना बाजार, बॉम्बे बाजार समेत कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे. इनके अलावा अन्य आकर्षण भी मेले में लोगों का ध्यान खींचेंगे.

सुरक्षा, पेयजल और साफ-सफाई पर रहेगा जोर

मेला प्रभारी पिंटू राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेयजल, साफ-सफाई और स्वच्छता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जायेगा. मेले के दौरान आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.

सर्वसम्मति से चुने गये नये पदाधिकारी

सूड़ी हाई स्कूल इंद्र पूजा समिति के नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. उपाध्यक्ष प्रदीप कारक, सचिव शम्भू पंजियार, उप सचिव राजेश पंजियार, मेला प्रभारी पिंटू राय एवं अरुण कारक, बिजली प्रभारी प्रणय प्रभाकर एवं विनोद कारक, कोषाध्यक्ष राजेश कारक एवं नवीन कारक तथा पूजा एवं पंडाल प्रभारी गुड्डू कारक एवं पवन कारक चुने गये.

सदस्यों के रूप में जीवछ कारक, श्रवण कारक, दीपू महतो, ललन पंजियार, पप्पू कारक, विष्णु कारक, दीपक कारक, रामनारायण कारक सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें

फुलपरास में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया वार, 38 वर्षीय प्रमिला देवी की मौत; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन