मधुबनी में भामिपा की हुंकार: धनेश्वर महतो ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता

भारतीय मित्र पार्टी (भामिपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, युवाओं की समस्याओं और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी में भारतीय मित्र पार्टी (भामिपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, युवाओं की समस्याओं, भ्रष्टाचार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलवामा, वोट की राजनीति और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धनेश्वर महतो ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद राजस्थान की एक रैली में शहीदों के नाम पर वोट मांगे गए थे. लेकिन आज स्थिति यह है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देश के नौजवानों पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले दावा किया जाता था कि हर मुद्दे पर जवाब देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन 12 सालों के शासन में न तो कभी मीडिया के सवालों का सही जवाब मिला है और न ही पेपर लीक जैसी धांधली से बर्बाद हो रहे नौजवानों के भविष्य पर कोई ठोस कदम उठाया गया.

एथेनॉल ब्लेंडिंग से माइलेज कम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर घेरा

श्री महतो ने आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों को उठाते हुए कहा कि आज पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल के अत्यधिक मिश्रण के कारण वाहनों का माइलेज लगातार घट रहा है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा कि 168 रुपये तक पेट्रोल बेचने के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति क्यों खराब है? आखिर जनता की गाढ़ी कमाई का यह पैसा कहां जा रहा है.

लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दबाई नहीं जा सकती जनता की आवाज

जंतर-मंतर पर घटित घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए भामिपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को विरोध जताने का अधिकार है और सरकार को संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी सरकार ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की है, जनता ने उसका जवाब दिया है.

एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

धनेश्वर महतो ने समाज के सभी वर्गों—नौजवानों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुँचाएँ. इस प्रेस वार्ता में पार्टी की महिला सेल की अध्यक्ष बीना देवी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, संतोष चौधरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लदनियां में 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन