इंजीनियर अनुवेद कुमार सिंह और डॉ. कुणाल आनंद कांग्रेस में शामिल, जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी में कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व. इंजीनियर अनुवेद कुमार सिंह और डॉ. कुणाल आनंद ने ली सदस्यता. जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि नए सदस्यों के आने से संगठन को मिलेगी नई मजबूती.

विज्ञापन

Madhubani News: जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम की अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में खजौली प्रखंड के इंजीनियर अनुवेद कुमार सिंह और डॉ. कुणाल आनंद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर दोनों नेताओं का पाग, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार पर दिया जोर

जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि दोनों ऊर्जावान और कर्मठ नेताओं के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा.

शीर्ष नेतृत्व के हाथ होंगे मजबूत

मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

बैठक के दौरान महंत गोपाल दास राय, संतन पासवान, पंकज यादव उर्फ फौजी, मोहम्मद अब्दुल्ला, महंत मुकेश कुशवाहा, मुकेश कुमार शाह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद वकार, विनय कुमार झा, राजकमल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: सहयोग शिविर में दिखी प्रशासनिक सक्रियता, लदनियां में टीबी जागरूकता के साथ मिले पेंशन आवेदन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन