Madhubani News: ट्रैफिक चालान से बैंक ऋण तक, राष्ट्रीय लोक अदालत में होंगे कई मामलों का निपटारा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News-national-lok-adalat-nine-benches-formed-traffic-challan-cases

न्यायालय

Madhubani News: मधुबनी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसके लिए नौ बेंचों का गठन किया गया है. सुलहनीय वाद, बैंक ऋण और ट्रैफिक चालान समेत विभिन्न मामलों का समझौता के आधार पर निपटारा किया जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Madhubani News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पक्षकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय के निर्देश पर प्राधिकार सचिव संदीप चैतन्य ने नौ बेंचों का गठन किया है.

छह बेंचों में होगा सुलहनीय मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर में छह बेंचों का गठन किया गया है. प्रथम बेंच के पीठासीन पदाधिकारी डीएएसजे द्वितीय उमेश कुमार पांडेय होंगे. इस बेंच में क्लेम एवं परिवार वाद से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी.

वहीं दूसरी बेंच की पीठासीन पदाधिकारी डीएएसजे इन्द्राणी किस्कू होंगी, जहां सीजेएम कोर्ट से संबंधित सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा.

तीसरी बेंच के पीठासीन पदाधिकारी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो निशांत कुमार प्रियदर्शी होंगे. यहां एसीजेएम न्यायालय से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा. चौथी बेंच के पीठासीन पदाधिकारी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नीरज कुमार त्यागी होंगे, जहां एसडीजेएम एवं मजिस्ट्रेट कोर्ट के मामलों का निपटारा होगा.

बैंक ऋण और फाइनांस मामलों की भी होगी सुनवाई

पांचवीं बेंच के पीठासीन पदाधिकारी विशेष न्यायाधीश उत्पाद विभाग गोरखनाथ दुबे बनाए गए हैं. इस बेंच में बैंक ऋण से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा. वहीं फाइनांस कंपनियों से संबंधित मामलों की सुनवाई बेंच नंबर नौ में होगी, जिसकी पीठासीन पदाधिकारी मजिस्ट्रेट ऋचा भारद्वाज होंगी.

ट्रैफिक चालान के लिए बनाई गई तीन विशेष बेंच

ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए जिला परिवहन कार्यालय परिसर में तीन विशेष बेंचों का गठन किया गया है. यहां पक्षकारों को चालान में छूट का लाभ भी मिल सकेगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन