Madhubani : बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ग्राम मिथिला दीप (पश्चिम टोला) में तीन नाबालिग बच्चियों के विवाह की सूचना महिला एवं बाल विकास निगम मधुबनी को मिली.

विज्ञापन

Madhubani : मधुबनी . जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ग्राम मिथिला दीप (पश्चिम टोला) में तीन नाबालिग बच्चियों के विवाह की सूचना महिला एवं बाल विकास निगम मधुबनी को मिली. सूचना मिलते ही कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुये क्षेत्र में एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर सी-3 एवं जीविका के सहयोग से आयोजित की गई. इसमें स्थानीय महिलाएं, पुरुष तथा स्वयं तीनों नाबालिग बच्चियां अन्य किशोरी लड़कियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची. जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करना एवं विधिक जानकारी प्रदान करना था. महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक हेमंत कुमार ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी. साथ ही निगम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे ओएससी, डीएचईडब्लू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि, अन्य योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना तथा बाल विवाह रोकथाम से संबंधित अन्य सहायता कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की. यह प्रयास ग्राम स्तर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई रोकने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रभावी कदम रहा. जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन