Madhubani News : लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने लूट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. पुलिस ने लूट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना के रथौस निवासी मो. तारिक के रूप में हुई. बेनीपट्टी थाना के बलिया गांव में 28 सितंबर 2023 को भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड नामक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के बेनीपट्टी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व समस्तीपुर जिले के कुंदन कुमार क्षेत्र से वसूली कर लौट रहे थे, जहां गिरफ्तार हुए आरोपी ने बलिया में उन्हें हथियार के बल पर घेर कर उनके पास से 2 लाख 41 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद फाइनेंस कर्मी ने बेनीपट्टी थाना प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बीते मंगलवार की शाम गुप्त सूचना पर कांड के आइओ सह बेनीपट्टी थाना के अपर थानाध्यक्ष कंदन बास्की ने रथौस गांव पहुंच कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आइओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन