14 साल बाद आया है फैसला एसएसबी जवान की पहले भी हो चुकी है मौत

मधुबनी : गंगौर में आये हुए 48 वीं बटालियन एसएसबी को महज ढाई माह ही हुए है. अक्तूबर माह में 14 वी बटालियन को हटाकर 48 वी वाहिनी श्रीनगर से भारत नेपाल सीमा की गश्ती में आयी है. पर शनिवार को हुए हादसे से एसएसबी में बेचैनी छायी हुई है. हर जवान के चेहरे पर […]
मधुबनी : गंगौर में आये हुए 48 वीं बटालियन एसएसबी को महज ढाई माह ही हुए है. अक्तूबर माह में 14 वी बटालियन को हटाकर 48 वी वाहिनी श्रीनगर से भारत नेपाल सीमा की गश्ती में आयी है. पर शनिवार को हुए हादसे से एसएसबी में बेचैनी छायी हुई है. हर जवान के चेहरे पर गम है. पंजाब के गुरमेतला गांव मैसा जिला के राजा सिंह के 35 वर्षीय पुत्र एसएसबी जवान इकबाल सिंह ने शनिवार को इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना के बाद यह चर्चा हो रही थी कि शायद कंपनी के द्वारा जवान को छुट्टी नहीं मिलने से वह तनाव में था. पर एसएसबी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार वह बीते 12 दिसंबर को ही छुट्टी से अपने घर लौटा था. और आगामी 29 जनवरी को भी वह दुबारा छुट्टी पर जाने वाला था. ऐसे में यह सवाल एसएसबी जवानों के लिये भी परेशान कर दिया है कि आखिर जवान इकबाल सिंह ने खुदकुशी क्यों की. कंपनी के अन्य जवानों ने भी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उसने कोइ शिकायत की हो. परिवार के तनाव को लेकर भी किसी प्रकार की चर्चा इकबाल ने नहीं की थी. खुद कंपनी कमांडेंट अजित सिंह राठौर बताते हैं कि जवान इकबाल खुशमिजाज इंसान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










