किराना व्यवसायी करेंगे बाजार की सफाई

Updated at :16 Jan 2017 5:05 AM
विज्ञापन
किराना व्यवसायी करेंगे बाजार की सफाई

मधुबनी : गिलेशन किराना मंडी व्यवसायी संघ के तत्वावधान में रविवार को संगठन का प्रथम स्थापना दिवस सह व्यवसायी मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. वर्ष 2016 के 16 जनवरी को गिलेशन किराना व्यवसायी संघ का गठन किया गया था. जिसमें सुरेश प्रसाद साह को अध्यक्ष बनाया गया था. इस अवसर पर गीत – संगीत […]

विज्ञापन

मधुबनी : गिलेशन किराना मंडी व्यवसायी संघ के तत्वावधान में रविवार को संगठन का प्रथम स्थापना दिवस सह व्यवसायी मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. वर्ष 2016 के 16 जनवरी को गिलेशन किराना व्यवसायी संघ का गठन किया गया था. जिसमें सुरेश प्रसाद साह को अध्यक्ष बनाया गया था. इस अवसर पर गीत – संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया. संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साह व पदाधिकारी ने दीप जला कर केक काटा गया. मंडी के व्यवसायियों ने एक दूसरे के गले मिलकर प्रथम वर्ष की सफलता पूर्वक निर्वहन को लेकर बधाई दी.

गिलेशन बाजार की साफ-सफाई पर चर्चा .
नगर परिषद के उदासीन रवैये के कारण गिलेशन बाजार कचरों के अंबार में तब्दील हो चुका है. संगठन अब स्वयं साफ सफाई की जिम्मेवारी लेगा. मुकेश पंजियार ने कहा कि संगठन के द्वारा अब स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एवं रक्त दान शिविर जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम को उपाध्यक्ष किशोर नायक मुन्ना, उपसचिव नंदी भूषण झा राउत सहित व्यवसायी चंदन कारक, संजीव पूर्वे, रंजीत प्रधान, भोला महासेठ, रवि कारक, बबलू गौड़ा, अमित पूर्वे, कृष्ण कुमार, राजेश पंजियार, प्रमोद कारक, राजू साह, भोला साह ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन