बेनीपट्टी में जीविकाकर्मी की गोली मार कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2016 4:34 AM

विज्ञापन

बेनीपट्टी/साहरघाट : साहरघाट थाना क्षेत्र के बौरहर मुख्य पथ पर बिजली पावर सब-स्टेशन के पास बुधवार को सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जीविका कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सहरसा जिले के भगवानपुर निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र जवाहर कुमार के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी/साहरघाट : साहरघाट थाना क्षेत्र के बौरहर मुख्य पथ पर बिजली पावर सब-स्टेशन के पास बुधवार को सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जीविका कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सहरसा जिले के भगवानपुर निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र जवाहर कुमार के रूप में हुई है. घटना के बबाद अपराधी साहरघाट की ओर भाग निकले. जवाहर मधवापुर में जीविका कर्मी के रूप में काम कर रहा था. वह पत्नी के साथ साहरघाट में किराये के मकान में रहता था. जीविका कर्मी

साहरघाट में जीविका
जवाहर
साहरघाट बाजार से बाइक से बौरहर की ओर जा रहा था. उसके पीछे एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक भी आ रहे थे. घटनास्थल पर पीछा कर रहे दोनों अपराधी जवाहर की बाइक को ओवरटेक कर कुछ दूर आगे गये. इसके बाद गाड़ी को वापस घुमाया और नजदीक से एक गोली जवाहर को मारी. गोली लगते ही जवाहर बाइक से गिर गया. इसके बाद अपराधियों ने दूसरी गोली भी मार दी. गोली की आवाज सुनकर बगल में ही नर्सरी का काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया.
तब तक अपराधी तेज गति से साहरघाट बाजार की ओर ही भाग निकले. दोनों अपराधी हैलमेट पहने थे. घटना की सूचना तत्काल साहघाट थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच जवाहर को गाड़ी में लादकर साहरघाट पीएचसी ले गयी. लेकिन तक तक जवाहर की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी निर्मला कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हालांकि, अब तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है.
बौरहर मुख्य पथ पर
हुई घटना
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
क्षेत्र में दहशत, अपराधियों की
तलाश में जुटी पुलिस
सहरसा जिले के भगवानपुर का रहनेवाला था जवाहर कुमार
परिचय: घटना स्थल पर लोगों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन