मधुबनी के दुकानदार की अररिया में पीट कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 4:45 AM

विज्ञापन

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के मधुरा दक्षिण पंचायत के कोसी कॉलोनी में सोमवार देर रात आधा दर्जन युवकों ने एक पान दुकानदार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. मौके पर पहुंची नरपतगंज थाना पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर जा रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक मधुबनी का रहनेवाला था. इधर, मौत […]

विज्ञापन

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के मधुरा दक्षिण पंचायत के कोसी कॉलोनी में सोमवार देर रात आधा दर्जन युवकों ने एक पान दुकानदार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. मौके पर पहुंची नरपतगंज थाना पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर जा रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक मधुबनी का रहनेवाला था.

इधर, मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को पीएचसी में हंगामा किया. शव को एनएच-57 पर रख कर जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छह घंटे बाद जाम हटाया. मृतक 30 वर्षीय पंकज कुमार झा मधुबनी के सिंचाई विभाग से रिटायर्ड कर्मी हरि झा का एकलौता पुत्र था. परिजनों के आवेदन पर नरपतगंज थाना के चौकीदार के पुत्र राज किशोर पासवान सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी के
मधुबनी के दुकानदार
अनुसार, पंकज झा नरपतगंज बाजार में पान की दुकान चलाता था. सोमवार की शाम में कोशी कॉलोनी के डीलर पति सुरेंद्र कुमार दास, गौरव कुमार व रोशन कुमार से किसी बात को ले कहासुनी हो गयी. इस दौरान भी दोनों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद उसके घर पर भी मारपीट की गयी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच व इलाज के लिए पीएचसी ले जा रही थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.
पीएचसी ले जाने के
क्रम में हुई मौत
हत्या के खिलाफ परिजनों ने एनएच-57 छह घंटे किया जाम
एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर हटाया गया जाम
नरपतगंज बाजार में पान की दुकान चलाता था युवक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन