पिता ने कराई शादी, फिर भी अपहरण का केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2016 7:27 AM
विज्ञापन
पुलिस प्रेमी युगल को बरामद कर लायी मधुबनी पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर चार थानों की पुलिस ने की कार्रवाई खजौली : खजौली थाना क्षेत्र की कन्हौली पंचायत के सहोरबा गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमी के पिता द्वारा शादी में शरीक होने जबकि शादी को तोड़ने के लिये युवक के दादा द्वारा राजनगर […]
विज्ञापन
पुलिस प्रेमी युगल को बरामद कर लायी मधुबनी
पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर चार थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
खजौली : खजौली थाना क्षेत्र की कन्हौली पंचायत के सहोरबा गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमी के पिता द्वारा शादी में शरीक होने जबकि शादी को तोड़ने के लिये युवक के दादा द्वारा राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़के के दादा द्वारा राजनगर थाना में लड़के के कथित अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जब पुलिस हड़कत में आयी और लड़के को बरामद किया गया तो सारी बातें प्रेम प्रसंग का निकला. जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी आरती कुमारी (काल्पनिक नाक ) एवं इसी गांव के संजय यादव के पुत्र रौशन कुमार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इसी बीच आरती सहोरबा गांव स्थित अपने नाना के घर गयी. जहां रौशन भी पहुंच गया. दोनों के बीच प्यार की बात लोगो को पता चला तो इसकी जानकारी लड़के के पिता को भी दी गयी.
फिर आपसी रजामंदी के साथ लड़के के पिता व लड़की के परिजन के सामने गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में विगत 10 अक्टूबर को शादी करवा दी. इस शादी की जानकारी लड़के के दादा भीखारी यादव को भी दी गयी. पर भिखारी यादव ने शादी के खिलाफ राजनगर थाना में आवेदन देकर अपने पोते के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. इधर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर खजौली पुलिस निरीक्षक एस.के.चौबे के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने उक्त नप दंपति को सहोरबा गांव से बरामद कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया. जहां कई जनप्रतिनिधियों के समक्ष दोनों के शादी की बात सामने आयी. समाचार लिखे जाने तक दोनों प्रेमी युगल थाने पर ही मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










