सदर अस्पताल में अब भी जमा है पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 1:57 AM

विज्ञापन

समाधान कब ? . अब तक नहीं हो सका निदान मधुबनी : धुबनी सदर अस्पताल परिसर हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है. इन दिनों सदर अस्पताल में जल जमाव से मरीजों सहित उनके परिजन व चिकित्सक एवं कर्मी को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है. चिकित्सक तो कार से भी ओपीडी के […]

विज्ञापन

समाधान कब ? . अब तक नहीं हो सका निदान

मधुबनी : धुबनी सदर अस्पताल परिसर हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है. इन दिनों सदर अस्पताल में जल जमाव से मरीजों सहित उनके परिजन व चिकित्सक एवं कर्मी को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है. चिकित्सक तो कार से भी ओपीडी के निकट उतर जाते हैं, पर बेचारा मरीज क्या करें उसे तो पानी होकर ही ओपीडी सहित अन्य वार्डों में जाना होता है. इसके निदान के लिए जिले के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि के समक्ष आश्वासन के अलावा लगता है
और कुछ भी नहीं . हालांकि भवन निर्माण विभाग द्वारा परिसर को ऊंचीकरण के लिए नापी की गई , पर धरातल पर अब तक कुछ नहीं दिख रहा है. ऐसे में परेशानी जस की तस है. जलजमाव होने से तमाम जल जनित बीमारी होने का खतरा बना रहता है. विडंबना यह है कि अस्पताल मरीज तो अपना इलाज कराने यहां आते हैं , पर इस समस्या से भी दो चार होना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी बुढ़े व विकलांग मरीजों को होती है.
वे जब इस पानी से होकर ओपीडी जाते हैं तो गिरने का अंदेशा बना रहता है. हालत यह है कि सदर अस्पताल प्रवेश करने पर झील जैसा नजारा दिखाई देता है. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय, ओपीडी, गायनिक विभाग, आईसीयू, डायलेसीस केंद्र, एएनएम स्कूल, आई वार्ड, यक्ष्मा केंद्र सहित अन्य पूरे अस्पताल परिसर में जलजमाव से बुरा हाल है. आलम यह है कि बगैर पानी होकर किसी विभाग में आप जा नहीं सकते.
चार साल पहले बना था सोख्ता
सदर अस्पताल में जलजमाव की निकासी के लिए तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा के समय में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने जलजमाव की समस्या के निजात के लिये सोख्ता का निर्माण कराया गया था. लेकिन यह भी जलजमाव की समस्या का निदान नहीं कर पाया .
अस्पताल से पानी निकलवाने की कोई समुचित व्यवस्था अब तक नहीं की गई है. लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मसले गंभीर नहीं दिख रही , इसलिये अब तक इसका निदान नहीं हो पा रहा है. इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. कड़ी धूप होने पर इससे दुर्गंध भी निकलती रहती है. लोगों का इधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है. जलजमाव से मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है. कई चिकित्सकों का भी कहना है कि जलजमाव के कारण उन्हें भी परेशानी होती है.
भवन निर्माण विभाग करेगा ऊंचीकरण
सदर अस्पताल परिसर में लगा जलजमाव.
होगा नाला निर्माण
अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की गई है. पूरे अस्पताल के भवन को ऊंचा किया जाएगा. साथ ही नाला निर्माण का भी कार्य होगा, ताकि अस्पताल परिसर में लगे जलजमाव से मुक्ति मिल सके.
डाॅ. अमरनाथ झा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन