ड्राइवर नहीं, खलासी चला रहा था बस!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 1:56 AM
विज्ञापन
हादसा. लापरवाही फिर आयी सामने, बस हादसे में महिला की गयी जान, दो दर्जन से अधिक लोग घायल दरभंगा से बाबूबरही जा रही शिवगंगा ट्रैवल्स बीच सड़क पर पलटी मधुबनी : लक की लापरवाही से एक के बाद एक बस हादसे हो रहे हैं. बसैठ बस हादसे को अभी एक माह भी नहीं बीता था […]
विज्ञापन
हादसा. लापरवाही फिर आयी सामने, बस हादसे में महिला की गयी जान, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
दरभंगा से बाबूबरही जा रही शिवगंगा ट्रैवल्स बीच सड़क पर पलटी
मधुबनी : लक की लापरवाही से एक के बाद एक बस हादसे हो रहे हैं. बसैठ बस हादसे को अभी एक माह भी नहीं बीता था कि फुलपरास में अनियंत्रित ट्रक ने सोये अवस्था में पांच लोगों को कुचल दिया. वहीं लखनौर में तालाब में यात्री से भरी बस के बसैठ की तरह ही पलटने से एक बिजली के खंभे से हादसा टला. इन घटनाओं की याद अभी धुंधली भी नहीं हुई थी कि सकरी में शिवगंगा ट्रैवल्स नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी.
इसमें मां की मौत हो गयी जबकि बेटे समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस तेज गति से चलायी जा रही थी. जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सकरी के यादव टोले के समीप पलट गयी.
दे रहा था ट्रेनिंग
बस में सवार यात्री हैदर अली की मानें तो बस जैसे ही दरभंगा दिल्ली मोड़ से आगे निकली, चालक अपनी सीट से उठ गया और चालक की सीट पर खलासी बैठ गया. चालक , खलासी को बस चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था. इस दौरान बस काफी तेज गति से चल रही थी. बस की गति अधिक रहने से कई बार बस में सवार यात्री बस की गति को कम करने की आवाज दे रहे थे. पर शायद स्टैंड में समय पकड़ने की जल्दबाजी थी या कोई और वजह, बस की गति को कम नहीं किया गया.
मच गयी चीख पुकार
बस जैसे ही सकरी के यादव टोली के समीप पलटी, तेज गति रहने के कारण बस करीब बीस फीट दूर तक घिसटती चली गयी. बस में सवार यात्री एक दूसरे पर गिरते पड़ते रहे. बस में चीख पुकार मच गयी. लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग आये और बस से लोगों को निकालने लगे.
नहीं थम रहा बस हादसों का सिलसिला
लोगों की भीड़.
तेज गति से बस चलाने पर होगी कार्रवाई
बैठक के दौरान तेज गति से बस चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. कहा कि शहरी क्षेत्र में किसी भी सूरत में बस की गति 20 किलो मीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिये. यदि इससे अधिक गति रही तो बस चालक पर व संबंधित बस मालिक पर कार्रवाई होगी. वहीं बस में निर्धारित सीट से अधिक यात्रियों के बिठाने पर भी कार्रवाई होगी. बैठक में संघ के अध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर मुन्ना, विवेक कुमार, राजेश महथा, चुन्नू दूबे, मिथिलेश यादव, रंजीत पासवान सहित कई बस मालिक उपस्थित थे.
घायल याित्रयों के नाम
1. श्याम ठाकुर (45) दरभंगा
2 राधाकृष्ण झा (30) गंगुली बाबूबरही
3 विमल मिश्र ( 50 )खोजपुर बाबूबरही
4 कुसमा देवी (45) खोजपुर बाबूबरही
5 शिप्रा (18) खोजपुर बाबूबरही
6 शिव शंकर मिश्रा (35) पंडौल
7 कलमी देवी (55 ) बासोपट्टी
8 कुंदन मिश्रा ( 20) दरभंगा
9 सनोज मंडल (30) मनीगाछी दरभंगा
10 रीना देवी (30) बासोपट्टी
11 राजीव कुमार (35)
12 श्याम मंडल
13 लक्ष्मी मंडल
14. राइसा जमाल (40) मलमल
15. चिरंजीव महतो (50) चकदह
16. सफवान सिद्दिकी (6) मलमल
17. फैजान सिद्दिकी (36) मलमल
18. अदलान सिद्दिकी (24) मलमल
19. आरिफा खातुन (45) मलमल
20. जुबिया मेहर (10) मलमल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










