19 अखाड़ाें से निकला ताजिया जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 3:47 AM
विज्ञापन
मुहर्रम. सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, 12 स्थानों पर हुई वीडियोग्राफी, तलवार से लैस होकर दिखाये करतब मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र में 19 अखाड़े का ताजिया जुलूस बुधवार को निकला. मुहर्रम में ताजिए जुलूस के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने तलवार से लैस होकर करतब दिखाए. भारी सुरक्षा […]
विज्ञापन
मुहर्रम. सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, 12 स्थानों पर हुई वीडियोग्राफी, तलवार से लैस होकर दिखाये करतब
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र में 19 अखाड़े का ताजिया जुलूस बुधवार को निकला. मुहर्रम में ताजिए जुलूस के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने तलवार से लैस होकर करतब दिखाए.
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया को विसर्जित किया गया. सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था किया था. इसमें शहर के 12 प्रमुख स्थानों की वीडियोग्राफी करायी गयी.
नगर थाना क्षेत्र में 19 अखाड़ो ने ताजिया का जुलूस निकालने की अनुज्ञप्ति नगर थाना में ली थी. इनमें गोशाला गोरक्षणी अखाड़ा, लहेरिया गंज , शेख टोली, महाराज गंज प्रथम, महाराजी, महाराजगंज द्वितीय, सलेमपुर प्रथम, मोमिन टोला, बड़ा बाजार, सलेमपुर द्वितीय बलुआ, संतुनगर, कोतवाली चौक, कटाई, लहेरियागंज पछवरिया टोला, दाता गंज, लहेरियागंज द्वितीय, गंगासागर भौआड़ा, पछमाहा टोला, दरगाह चौक, अखाड़े से ताजिया का जुलूस निकला. इसके अलावे कई छोटे ताजिया के जुलूस भी निकाले गए. जिसका अनुज्ञप्ति नहीं लिया गया था.मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनी रही इसके जगह जगह पुलिस एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. साथ ही नगर थाना के दो गश्ती जीप पूरे थाना क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे.
जिलाधिकारी एवं एसपी के संयुक्त आदेश के तहत कोतवाली चौक, मच्छट्टा चौक करबला, बसुआरा, सिंहनिया चौक, दरगाह चौक करबला, वसुआरा, खर्रा खजुरी, सुंदरपुर भिट्ठी, लहेरहया गंज, बड़ा बाजार मस्जिद चौक, शंकर चौक, चभच्चा चौक, भिट्ठी सलेमपुर पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बल व होमगार्ड के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी.
मुहर्रम में ताजिया जुलूस के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर 12 स्थानों पर जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी. इनमें कोतवाली चौक, मच्छट्टा चौक, पुरानी दुर्गा स्थान, करबला, बाटा चौक, बाबूसाहेब चौक, मंहथी लाल चौक, लहेरियागंज बैंक मोड़, सिंहानिया चौक एवं थाना मोड़ शामिल था. इन स्थानों पर स्टैटिक पुलिस बल के अलावे वीडियोग्राफी कराई करायी.
मुहर्रम जुलूस से आम लोगो को परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 16 अतिरिक्त होमगार्ड के जवान लगाए गए. इनमें बैंक मोड़, वाट्सन स्कूल के पास, जलधारी चौक, चभच्चा मोड़, शंकर चौक, स्टेशन रोड, थाना मोड़ एवं बस स्टैंड में दो-दो होमगार्ड के जवान लगाए गए.
मुहर्रम में शामिल लोगों के पानी व जलपान की व्यवस्था भी लंगर के माध्यम से किया गया. अंजुमन इत्तेहादे मिल्लत के संयोजक मो. अमानुल्लाह खान के नेतृत्व में दर्जनों स्वयं सेवकों ने लंगर में शामिल लोगों को पानी व नाश्ता परोसा. वार्ड न. 10 में आयोजित लंगर में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.
जयनगर. मुहर्रम का त्योहार जयनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदायों के विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस भी निकाला गया. ताजिया जुलुस में विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई झांकियां देश की एकता और अखंडता का दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे. आतंकवाद और नशमुक्ति को प्रदर्शित कर रही झांकी उल्लेखनीय और लोगों के द्वारा सराहनीय रही. मुहर्रम के मौके पर कौमी एकता का मिशाल देखते ही बनता था.
मुसलमानों के साथ -साथ हिंदूओं ने भी ताजिया जुलुस में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. मुहर्रम के अवसर पर भेलवा टोल, राजपूताना, छपकी टोल, इस्लामपुर, समेत अनेक अखाड़ों के युवको ने लाठी भाला समेत अनेक हथियारों को चलाने का करतब दिखाया. मुहर्रम को लेकर प्रशासन के द्वारा सुऱक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे.
16 स्थानों पर पुलिस व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक नियंत्रण में लगाये गये 16 होमगार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










