बिजली बिल लेने पहुंचे फ्रेंचाइजी को बनाया बंधक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2016 7:22 AM

विज्ञापन

राजनगर/ मधुबनी : प्रखंड में बढ़ती उमस भरी गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति, जर्जर तार सहित अन्य बिजली समस्याओं से जूझ रहे कोइलख के उपभोक्ताओं ने रविवार को राजस्व उगाही करने पहुंचे बिजली विभाग के कुमुद रंजन यादव, रामचंद्र राम, सुरेंद्र मंडल व अमरेंद्र कुमार को घंटो घेर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग […]

विज्ञापन

राजनगर/ मधुबनी : प्रखंड में बढ़ती उमस भरी गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति, जर्जर तार सहित अन्य बिजली समस्याओं से जूझ रहे कोइलख के उपभोक्ताओं ने रविवार को राजस्व उगाही करने पहुंचे बिजली विभाग के कुमुद रंजन यादव, रामचंद्र राम, सुरेंद्र मंडल व अमरेंद्र कुमार को घंटो घेर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग की़ वहीं बिजली बिल जमा लेने पहुंचे कर्मियों को उपभोक्ताओं ने बिल जमा नही कर इसका विरोध किया़ उपभोक्ताओं की मांग थी कि बिजली में सुधार होने तक कोई बिल जमा नहीं करेगा़.

कोइलख के उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले तीन माह से रामपटी फीडर में लगातार बिजली की समस्याओं से दो चार होना पर रहा पर विभाग जर्जर तार को बदलने व निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के बजाय हर महीने पैसा लेने निर्धारित तिथि को पहुंच बिजली की हालात में बदलाव की बात कह उपभोक्ताओं से करीब 50 हजार रुपये वसूली कर चला जाता़ पर आज तक बिजली में कोई सुधार नहीं हो पाया़
राजस्व लेने पहुंचे फ्रेंचाइजी संचालक कुमुद रंजन यादव, फ्रेंचाइजी कर्मी अमरेंद्र ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को विभाग के सामने समय समय पर रखा है़ बिजली में सुधार करना विभाग का काम है़ इस बाबत राजनगर के सब स्टेशन के जेई से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, पर फोन रिसिव नहीं किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन