वार्ड 13 में बनेगी मोटरेबुल सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2016 6:33 AM
मधुबनी : विगत 22 अगस्त को ” 10 माह से बिना पार्षद का है वार्ड ” शीर्षक से वार्ड स्कैन में छपी खबर पर नप प्रशासन हरकत में आ गया है. मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने इस वार्ड में जाकर लोगों की समस्या सुनी और इसके तत्काल ही निदान का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने […]
मधुबनी : विगत 22 अगस्त को ” 10 माह से बिना पार्षद का है वार्ड ” शीर्षक से वार्ड स्कैन में छपी खबर पर नप प्रशासन हरकत में आ गया है. मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने इस वार्ड में जाकर लोगों की समस्या सुनी और इसके तत्काल ही निदान का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों को वार्ड की समस्या के निदान के लिये बातें की. वार्ड दौरा के दौरान मुसलिम टोला में जर्जर सड़क को देखकर उन्होंने खेद जताया एवं तत्काल ही करीब दो सौ फुट लंबी सड़क को मोटरेबुल बनाने का आदेश दिया. कहा कि एक सप्ताह के अंदर सड़क को मोटरेबुल बना दिया जायेगा
एवं इसके बाद इसकी पक्कीकरण भी किया जायेगा. इधर बिजली विभाग से भी कॉलोनी में नीचे से गुजर रहे तार को उपर करने को कहा. इसके साथ ही किंग्स कैनाल के उस जगह की व्यापक तौर पर सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया जहां पर पानी का बहाव रुकी हुई है. कहा कि जल्द ही इस वार्ड मे प्रमुखता के तौर पर पेयजल के लिये चापाकल लगाया जायेगा. मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने कहा कि हर वार्ड की समस्या को ध्यान में रखते हुए निदान की पहल की जायेगी. वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्य पार्षद के वार्ड दौरा की सराहना की एवं वार्ड की समस्या को उठाने के लिये प्रभात खबर को भी साधुवाद दिया. कहा कि प्रभात खबर ने ही वार्ड की समस्या को वार्ड में आकर देखा और इसे प्रमुखता से उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










