जिप अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस भी दो खेमे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 5:32 AM
मधुबनी : जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर जिला का राजनीतिक तापमान काफी बढा हुआ है. जितने राजनीतिक दल उतने प्रत्याशी 56 सदस्यीय जिला परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अमूमन हर दल अपने- अपने समर्थन से प्रत्याशी के चुनाव में जुटे हैं. बुधवार को जिला कांग्रेस ने अपनी पत्रा खोल दी. अनिता यादव कांग्रेस […]
मधुबनी : जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर जिला का राजनीतिक तापमान काफी बढा हुआ है. जितने राजनीतिक दल उतने प्रत्याशी 56 सदस्यीय जिला परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अमूमन हर दल अपने- अपने समर्थन से प्रत्याशी के चुनाव में जुटे हैं. बुधवार को जिला कांग्रेस ने अपनी पत्रा खोल दी. अनिता यादव कांग्रेस समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष उम्मीदवार होगी. कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अनीता यादव को अपना समर्थन देने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि 56 सदस्यीय जिला परिषद में 30 सदस्यों का उन्हें समर्थन मिला है. धर्मनिरपेक्ष सदस्यों से आह्वान किया है कि इन्हें अपना समर्थन देने की अपील की. महागठबंधन द्वारा किसी दूसरे प्रत्याशी के समर्थन को अपना समर्थन दे रही है तो उन्होंने कहा कि यह सर्वसम्मति से नहीं हुआ है. कांग्रेस ने इस बैठक में भाग लिया था लेकिन समर्थन के सवाल पर कोई निर्णय नहीं लिया है. उन्होंने बताया कि उस बैठक के समर्थन में जिला अध्यक्ष को कोई सूचना नहीं थी. मौके पर पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, राज्य सचिव अमानुल्लाह खान, राम सुंदर टरैत, सुनील कुमार झा, महेंद्र नारायण झा, सुनील मंडल, अजीत आजाद सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










