दंपती संपर्क पखवारा शुरू, 10 तक चलेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 5:55 AM
विज्ञापन
परिवार कल्याण कार्ययोजना पर कार्यशाला मधुबनी : सदर अस्पताल के सभा कक्ष में जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों की परिवार कल्याण पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी देने के लिए सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित परिवार कल्याण के नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डा. अर्जून प्रसाद साह ने उपस्थित चिकित्सकों को भी स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
परिवार कल्याण कार्ययोजना पर कार्यशाला
मधुबनी : सदर अस्पताल के सभा कक्ष में जिले के सभी पीएचसी प्रभारियों की परिवार कल्याण पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी देने के लिए सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित परिवार कल्याण के नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डा. अर्जून प्रसाद साह ने उपस्थित चिकित्सकों को भी स्वास्थ्य संस्थानों पर परिवार कल्याण से संबंधित लेखन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
कार्यशाला में सभी चिकित्सा प्रभारी को 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा का आयोजन करने, तथा प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया. पखवाड़ा पूर्व योगय एवं इच्छुक दंपत्तियों को उत्प्रेरित कर पंजीकरण करने के लिए आशा, एएनएम, परिवार कल्याण परामर्शी, आंगबाड़ी सेविका, विकास मित्र एवं जिविका सहेली का सहयोग लेने का निर्देश एसीएमओं श्री प्रसाद ने दिया. साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को जिला एवं प्रखंड स्तर पर परिवार कल्याण मेला का आयोजन करना सुनिश्चित है. वहीं 11 से 24 जुलाई 16 तक पूरे जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का संचालन किया जाना है. मौके पर डीसीएम नवीन कुमार दास, जपाइगों के मयुरेश कुमार, कार्यक्रम समन्वयक वीसीएम व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










