वीरपुर में दो हत्याओं में हुआ था नामजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2016 7:14 AM

विज्ञापन

मधुबनी : धेपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी भीम यादव उर्फ भीमा के आतंक से दहशत में रहते ह. बीरपुर गांव के ही शिक्षक कैलाश यादव की हत्या एवं इसी गांव के रिंकू यादव की हत्या का है आरोपी है भीमा. वह दरभंगा जिले के घनश्यामपुर एवं मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में […]

विज्ञापन

मधुबनी : धेपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी भीम यादव उर्फ भीमा के आतंक से दहशत में रहते ह. बीरपुर गांव के ही शिक्षक कैलाश यादव की हत्या एवं इसी गांव के रिंकू यादव की हत्या का है आरोपी है भीमा. वह दरभंगा जिले के घनश्यामपुर एवं मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

मधुबनी एवं दरभंगा जिले की पुलिस वर्षों से खोज रही थी इसे. शनिवार रात लोडेड पिस्टल एवं अन्य साथियों के साथ एनएच 57 पर इसे गिरफ्तार कर मधुबनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. भीमा यादव की गिरफ्तारी हो जाने से मधेपुर थाना क्षेत्र के लोग अब चैन की सांस ले रहे हैं. शनिवार रात हुई भीमा की गिरफ्तारी की खबर सुबह होते होते कानों कान थाना क्षेत्र में

फैल गई स्थानीय लोग भीमा की गिरफ्तारी का श्रेय मधेपुर के थानाध्यक्ष
रामाशीष कामती, अवर निरीक्षक अनिल सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह को देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन