मधुबनी-दरभंगा मुख्य मार्ग एक घंटे जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 2:11 AM

विज्ञापन

मधुबनी : ससुराल वालों के द्वारा घर से निकाली गयी पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ शनिवार को अनशन स्थल के समीप ही मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. इनके समर्थन में कई लोग सामने आ गये. सड़क जाम करने से सकरी – मधुबनी मुख्य सड़क पर लगभग एक घंटे तक परिचालन […]

विज्ञापन

मधुबनी : ससुराल वालों के द्वारा घर से निकाली गयी पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ शनिवार को अनशन स्थल के समीप ही मधुबनी दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. इनके समर्थन में कई लोग सामने आ गये. सड़क जाम करने से सकरी – मधुबनी मुख्य सड़क पर लगभग एक घंटे तक परिचालन बंद रहा.

करीब एक घंटा के बाद नगर थाना के पुलिस अधिकारियों द्वारा अनशनकारियों को समझा बुझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटाया गया. पीड़ित महिला शुक्रवार से अपने तीन बच्चों के साथ समाहरणालय के समक्ष अनशन पर है. पीड़िता उषा देवी का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है,उसे उसका हक मिले एवं ससुराल में रहने दिया जाए.

उषा देवी ने अपने ससुर घुरण ठाकुर, पति शोभित ठाकुर, सास अरहुला देवी, जेठ आनंद ठाकुर, देवर रंजीत ठाकुर, जेठानी पुष्पा देवी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया. है. उसने पंडौल थाना पर कथित तौर पर आरोपित से मिलीभगत का आरोप लगाया है. अनशनकारियों की मांग है कि उसे न्याय मिले.
अनशनकारी के जाम का नेतृत्व करते कांग्रेस नेता मुकेश कुमार झा पप्पू ने कहा कि एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ अनशन पर बैठी है. पर जिला के एक भी पदाधिकारी ने इसकी सुधि नहीं ली है. ज्ञात हो कि उषा देवी अपने बच्चों साक्षी कुमारी 10 वर्ष, आदर्श कुमार 7 वर्ष एवं अमृता कुमारी 7 वर्ष के साथ शुक्रवार से अनशन पर बैठी है. जाम के समर्थन में कन्हैया कुमार, मनोज राय, दिलीप शास्त्री, निलांबर झा, शिवजी मुखिया, सुनीता देवी, कविता कुमारी, जीवछी देवी सहित कई लोग अनशनकारियों के साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन