आधार कार्ड से जुड़ेगा जॉब कार्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 9:20 AM

विज्ञापन

मधुबनी : सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में आधार सीडिंग का कार्य 13 जून से 17 जून तक चलाया जायेगा. इस योजना के तहत मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड को आधार कार्ड संख्या से जोड़ा जायेगा. ताकि उसका भुगतान सीधे वास्तविक लाभुकों के खाते में भेजा जा सके. एक जानकारी […]

विज्ञापन
मधुबनी : सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में आधार सीडिंग का कार्य 13 जून से 17 जून तक चलाया जायेगा. इस योजना के तहत मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड को आधार कार्ड संख्या से जोड़ा जायेगा. ताकि उसका भुगतान सीधे वास्तविक लाभुकों के खाते में भेजा जा सके.
एक जानकारी देते हुए डीडीसी हाकिम प्रसाद ने बताया कि इसके लिए सभी मनरेगा मजदूर अपने पीओ से संपर्क कर पीओ लॉग इन इंट्री करवा लें. उन्होंने मनरेगा मजदूरों के बकाये भुगतान को अविलंब करने का भी निर्देश दिया है. मनरेगा मजदूरों का मास्टर रॉल समय पर भरा जाय ताकि भुगतान ससमय हो सके. श्री प्रसाद ने निर्देश दिया है कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान किसी भी स्थिति में देर से नहीं किया जाय. यदि मनरेगा के मजदूरों का भुगतान समय पर नहीं होता है, तो उसके लिए दोषी कर्मियों को चिह्नित कर उससे विलंब के लिए सूद की राशि वसूल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन