जेनेरेटर जला, मरीजों की परेशानी बढ़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 6:06 AM

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल में एनजीओ द्वारा संचालित जेनरेटर बुधवार को जल गया. ज्ञान भारती निजी संस्था पटना द्वारा संचालित 50 केबी के जेनरेटर के जल जाने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज,डाॅक्टर एवं चिकित्सा कर्मी को भीषण गरमी में काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है. जिला मुख्यालय में इन दिनों बिजली की […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल में एनजीओ द्वारा संचालित जेनरेटर बुधवार को जल गया. ज्ञान भारती निजी संस्था पटना द्वारा संचालित 50 केबी के जेनरेटर के जल जाने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज,डाॅक्टर एवं चिकित्सा कर्मी को भीषण गरमी में काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है. जिला मुख्यालय में इन दिनों बिजली की आपूर्ति लगातार पांच पांच घंटे बाधित रहता है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगे जेनेरेटर सेट के जलने के कारण अस्पताल के काम काज प्रभावित हो रहा हैं.

मंगलवार को भी बिजली बाधित रहने व जेनरेटर के खराब रहने के कारण ओपीडी में मरीज के निबंधन व दवा वितरण में भी काफी परेशानी हुई थी. बाद में सिविल सर्जन डा. नरेंद्र भूषण द्वारा मैनुअल निबंधन के निर्देश पर ओपीडी में मरीज का मैनुवल निबंधन हुआ था. बाद में मंगलवार शाम जेनरेटर के जल जाने से नई समस्या उत्पन्न हो गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ अजय नारायण प्रसाद ने कहा कि निजी एजेंसी को सदर अस्पताल में बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का उपदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन