लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2016 6:00 AM

विज्ञापन

मधुबनी :राजनगर पावर सब स्टेशन में एक और 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायगा. फिलहाल पावर सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर 10 एमवीए व 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुये हैं. विभाग 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदल कर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगायेगा. ट्रांसफार्मर आ गयी है. क्षमता का विस्तार होने से 6 […]

विज्ञापन

मधुबनी :राजनगर पावर सब स्टेशन में एक और 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायगा. फिलहाल पावर सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर 10 एमवीए व 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हुये हैं. विभाग 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदल कर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगायेगा. ट्रांसफार्मर आ गयी है. क्षमता का विस्तार होने से 6 से 7 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा. सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि एक दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा.

शाम में लो वोल्टेज से परेशान रहे लोग: लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं. सबसे विकट समस्या शाम के वक्त रहती है. रविवार शाम में भी शहरवासी लो वोल्टेज से परेशान रहे. पंखा डोलते नजर आ रहा था. लो वोल्टेज इतनी कम थी की न तो इनवर्टर चार्ज हो रहे थे, न हीं फ्रिज ठंड हो रही थी.
सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या को दुरुस्त कर ली गयी. यह समस्या ऊपर से ही थी. लोगों को परेशानी ना हो इसके लिये रोटेशन पर बिजली दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन