डोर टू डोर कचरे का उठाव नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 6:40 AM
विज्ञापन
उदासीनता. नगर परिषद क्षेत्र के 30 में से 23 वार्डों में फैली गंदगी मधुबनी : शहर के प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर कचरा के उठाव नहीं होने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गयी है. एक ओर नगर परिषद डोर टू डोर कचरे के उठाव का दावा कर रहा है. वहीं दूसरी ओर शहर के […]
विज्ञापन
उदासीनता. नगर परिषद क्षेत्र के 30 में से 23 वार्डों में फैली गंदगी
मधुबनी : शहर के प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर कचरा के उठाव नहीं होने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गयी है. एक ओर नगर परिषद डोर टू डोर कचरे के उठाव का दावा कर रहा है. वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश मुहल्ला में लोग घर का कचरा गलियों में ही जमा कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नगर परिषद की डोर टू डोर कचरा उठाव की योजना सिर्फ कुछ वार्डों में चलाया जा रहा है. इससे आम लोगों सहित वार्ड पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है
. पिछले सप्ताह नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर की अध्यक्षता में सफाई को लेकर हुई बैठक में पार्षदों ने इस मसले पर सवाल खड़े किये थे. मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को हर हाल में शीघ्र डोर टू डोर कचरे के उठाव के लिए पत्र जारी किया था. पर अब तक प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर कचरे का उठाव शुरू नहीं किया गया है.
गौरतलब हो कि नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 54 सफाई कर्मी, स्वयं सेवी संस्था तथा आउट सोर्सिंग से सफाई का काम लिया जा रहा है.
चलायी गयी वेलकम टू डोर योजना नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक घर से डोर टू डोर कचरा के उठाव के लिए वेलकम टू डोर योजना चलायी गयी. शहर के 13 हजार पांच सौ परिवारों को 10 लीटर वाली कचरा रखने के लिए ढक्कन युक्त डिब्बा दिया गया. जिससे कचरा रखा जाना है उस कचरे के उठाव के लिए प्रत्येक दिन गाड़ी आकर उठाव करेंगी. पर यह योजना कुछ वार्डों में ही सिमट कर रह गयी है.
नहीं हो रहा डिब्बे का उपयोग : प्रत्येक वार्ड में घर से कचरे के उठाव के लिए 10 लीटर का डिब्बा दिया गया. पर इस डब्बे का उपयोग कचरे रखने के बजाय दूसरे काम के लिए उपयोग करते हैं. कोई पानी रखने तो कोई खाद्य सामग्री रखने के लिए उपयोग करते हैं. जिस वार्ड में डोर टू डोर कचरे का उठाव हो रहा है वहां भी ऐसा ही देखने को मिलता है.
सफाई की योजना
नगर परिषद के 30 वार्डों की साफ सफाई व्यापक रूप से करायी जाती है. शहर के मुख्य सड़कों की सफाई नगर परिषद के सफाई
कर्मी करते हैं. वर्तमान में नगर परिषद में 54 सफाई कर्मी कार्यरत हैं. वहीं 1 से 20 वार्डों की सफाई सरस्वती आर्ट एंड कल्चर सेंटर नामक स्वयं सेवी संस्था करती है. वहीं 21 से 30 वार्डों की सफाई आउट सोर्सिंग से करायी जा रही है.
बोर्ड की बैठक में उठेगा मामला
नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि नगर परिषद शहर में साफ- सफाई को लेकर गंभीर है. डोर टू डोर कचरे का उठाव शुरू किया गया है. पार्षदों ने कचरे का उठाव नहीं होने की सूचना दी है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गयी है. शीघ्र कचरे की उठाव नहीं किया
गया तो बोर्ड की बैठक में ठोस निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










