बासुकी बिहारी पंचायत के मुखिया बने लक्षणदेव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 1:36 AM

विज्ञापन

बेहट उतरी पंचायत की मुखिया बनी प्रतिभा लखनौर. पंचायत चुनाव 2016 की मतगणना धरावती उच्च विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. मतगणना 20 टेबल पर दो कक्ष में चल रहा है. डीएम गिरिवर दयाल सिंह एवं एस डी ओ झंझारपुर जगदीश कुमार सहित पदाधिकारियों ने मतगणना स्थल लखनौर पहुंचचकर मतगणना का […]

विज्ञापन

बेहट उतरी पंचायत की मुखिया बनी प्रतिभा

लखनौर. पंचायत चुनाव 2016 की मतगणना धरावती उच्च विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. मतगणना 20 टेबल पर दो कक्ष में चल रहा है. डीएम गिरिवर दयाल सिंह एवं एस डी ओ झंझारपुर जगदीश कुमार सहित पदाधिकारियों ने मतगणना स्थल लखनौर पहुंचचकर मतगणना का जायजा लिया .
चार पंचायत में जारी मतगणना के परिणाम चौंकाने वाले रहे . सभी चार पंचायतों में मतदाता ने पुराने चेहरे को नकार कर नये चेहरे को अपना प्रतिनिधि चुनकर बदलाव का संकेत दिया . बेहट उतरी पंचायत से मुखिया पद से प्रतिभा देवी जीत दर्ज की. वही बेहट दक्षिणी से अमरनाथ झा, मदनपुर से सुरेश यादव ने जीत हासिल की . सरपंच के लिए बेहट उतरी से शीला देवी,बेहट दक्षिणी से दुर्गानन्द लाल दास,मदनपुर से मोहन झा विजयी घोषित किये गये,
पंचायत समिति पद के लिए बेहट उतरी से उर्मिला देवी, दक्षिणी से जीबछ कामत शामिल है. कैथिनिया पंचायत की मतगणना की परिणाम के अनुसार मुखिया पद से रीता देवी, सरपंच के लिए राम किसुन सदाय,एवं पंचायत समिति पद के लिए आशा देवी 2 विजयी घोषित किये जा चुके है. गंगापुर से प्रमुख अपना कुर्सी बचाने में कामयाबी पायी उनकी पत्नी मंजू देवी 231 मत से जीत हासिल की इसी पंचायत से मुखिया पद के लिए उपेन्द्र चौपाल रिकार्ड 1200 मत से जीत हासिल की.
धीमी गति से शुरू हुई मतगणना
धीमी चाल से मतगणना का दौर शुरू हुआ जिस कारण दिन भर में घोषित चार पंचायतों की मतगणना के बजाय सिर्फ एक मुख्यालय पंचायत की ही गणना हो सकी. हालांकि मतगणना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की गयी थी. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश परिमल व एसडीपीओ निर्मला कुमारी सुरक्षा व मतगणना व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे. मतगणना के दूसरे दिन सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना निर्धारित समय से शुरू हुई और प्रथम दिन की अपेक्षा गति को बढ़ाते हुए समाचार प्रेषण तक तीसरे पंचायत बलबा की मतगणना जारी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन