लौकही की मुखिया बनी चंदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 1:33 AM
लौकही : प्रखंड में मतगणना के बाद पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिया गया. लौकही पंचायत से मुखिया पद पर चन्दन देवी, सरपंच पद पर बबली देवी और पंचायत समिति पद से आशा देवी विजयी रही. इसी तरह अटरी पंचायत से मुखिया पद पर कपिलेश्वर यादव, सरपंच पद से महेश प्रसाद यादव, पंचायत समिति […]
लौकही : प्रखंड में मतगणना के बाद पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिया गया. लौकही पंचायत से मुखिया पद पर चन्दन देवी, सरपंच पद पर बबली देवी और पंचायत समिति पद से आशा देवी विजयी रही. इसी तरह अटरी पंचायत से मुखिया पद पर कपिलेश्वर यादव, सरपंच पद से महेश प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य के क्षेत्र संख्या एक से रामचन्द्र साफी और दो से दुखनी देवी विजयी रही.
झहुरी से मुखिया पद पर चन्द्रनारायण यादव, सरपंच पद से जीवछ यादव तथा पंचायत समिति सदस्य पद से विमला देवी विजयी रही. सभी विजयी प्रतिनिधियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार ने प्रमाण -पत्र दे दिया. मतगणना का काम जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










