शहर की सड़कों पर चलना दूभर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 6:31 AM
विज्ञापन
समस्या. मानसून से पहले की बािरश में टूट गयीं शहर की ज्यादातर सड़कें मधुबनी : शहर में जर्जर सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. सड़क की जर्जर हालत से जहां पैदल चलना मुश्किल है. यातायात भी प्रभावित रहता है. आलम यह रहता है कि यातायात व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा जाती है. लोगों […]
विज्ञापन
समस्या. मानसून से पहले की बािरश में टूट गयीं शहर की ज्यादातर सड़कें
मधुबनी : शहर में जर्जर सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. सड़क की जर्जर हालत से जहां पैदल चलना मुश्किल है. यातायात भी प्रभावित रहता है. आलम यह रहता है कि यातायात व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा जाती है. लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ता है. दरअसल, शहर में गंगासागर चौक से मालगोदाम जाने वाली सड़क, गोशाला चौक से मंगरौनी गांव जाने वाली सड़क तथा गांधी चौक से सप्ता जाने वाली सड़क पुरी तरह गड्ढ़ें में तब्दील हो चुकी है.
हल्की बारिश के बाद लोगों को गड्ढ़ें का पता ही नहीं चलता है. जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती. अब तो इन सड़कों से पुरी तरह ईंट भी निकल चुके है. जिसके कारण मिट्टी उपर आ चुकी है.मिट्टी पर फिसलन दुर्घटना होने का कारण बना हुआ है. ऐसे में बरसात पूर्व इन सड़कों को मोटरेबल बनाना जरूरी है.
जान लेवा बनी सड़कें: शहर की कई सड़के गड्ढ़ें में तब्दील हो चुकी है. जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल है. गड्ढ़ें व फिसलन के कारण सड़के जानलेवा बन गयी है. आये दिन लोग इन सड़कों से गुजरना छोड़ दिये हैं.
यातायात हो रहा प्रभावित : शहर की ये सड़कें कई मुख्य सड़कों को जोड़ती है. छोटे-बड़े वाहन इससे गुजरते है. सड़क की जर्जर हालत से लोग सिर्फ मुख्य सड़कों से ही गुजरते है. जिससे जाम की समस्या रहती है. शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है. सड़कों पर घंटों गाड़ी की लंबी कतारे लगी रहती है. इन कारणों से एक ओर जहां लोगों को अपने काम पर जाने में परेशानी होती है. वहीं स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










