बारिश ने दी किसानों को राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 5:05 AM
जयनगर : बुधवार की तड़के लगभग तीन बजे सुबह हुई झमाझम बारिश से अनुमंडल क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है. वर्षा के अभाव में किसानों की मूंग और सब्जियों की फसल झुलस रही थी, लेकिन वर्षा से किसानों के खेत में लगी फसलों में जान आ गई है. किसान दयानन्द झा, देवन […]
जयनगर : बुधवार की तड़के लगभग तीन बजे सुबह हुई झमाझम बारिश से अनुमंडल क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है. वर्षा के अभाव में किसानों की मूंग और सब्जियों की फसल झुलस रही थी, लेकिन वर्षा से किसानों के खेत में लगी फसलों में जान आ गई है. किसान दयानन्द झा, देवन महतो, नारायण पासवान,
रामसेवक ठाकुर, पांडव यादव समेत अनेकों किसानों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह हुई बारिश से उनके मूंग, भिंडी, लौकी, ईख, साग समेत अनेक फसलों को काफी लाभ मिला है. किसानों बताया कि इस वर्षा से आम और लीची फसल को काफी लाभ पहुंचा है. आम के डंठल को इस वर्षा से मजबूती मिली है और अब टिकोलों को गिरना बंद हो जायेगा. वहीं वर्षा से तपिश में कमी आने और धूल उड़ने में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










