पारंपरिक तरीके से अपने वृक्षों की भी सिंचाई की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 4:54 AM
जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय जयनगर में गुरुवार को चैत्री नवरात्र का महाष्टमी, जूड़ शीतल, संविधान निमार्ता भीमराव अंबेदकर का जन्म दिवस और राजा सलहेश के पूजनोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जूड़ शीतल के सुबह बुजुर्गों ने लोगों के माथे पर शीतल जल शीक्त कर शांत और सुखमय जीवन की कामना की. […]
जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय जयनगर में गुरुवार को चैत्री नवरात्र का महाष्टमी, जूड़ शीतल, संविधान निमार्ता भीमराव अंबेदकर का जन्म दिवस और राजा सलहेश के पूजनोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जूड़ शीतल के सुबह बुजुर्गों ने लोगों के माथे पर शीतल जल शीक्त कर शांत और सुखमय जीवन की कामना की. उक्त मौके पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से अपने फलों के वृक्षों की भी सिंचाई की.
लोगों ने एक दूसरे को विक्रम संवत 2073 की शुभकामनाएं भी दी. लोगों ने पवित्र सरोवरों और नदियों में स्नान किया और मन्दिरों में पूजा अर्चना की. जूड़ शीतल के अवसर पर जयनगर प्रखंड के बरही गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया. वहीं चैत्री दुगार्पूजा के अवसर पर जयनगर बस्ती पंचायत स्थित दुर्गा मन्दिर, रजौली के पिण्डी भगवती स्थान और छपराढी में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










