नन बैंकिंग कंपनी को किया सील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 6:05 AM

विज्ञापन

बिहार आर्थिक अपराध इकाई के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई मधुबनी : जेसीएसएसएसएस लिमिटेड नन बैंकिग कंपनी के मधुबनी शाखा को ग्राहकों से कथित तौर पर अवैध तरीके से राशि लेने के आरोप में सील कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान कंपनी के किसी भी कर्मचारी पुलिस के पकड़ में नहीं आ […]

विज्ञापन

बिहार आर्थिक अपराध इकाई के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

मधुबनी : जेसीएसएसएसएस लिमिटेड नन बैंकिग कंपनी के मधुबनी शाखा को ग्राहकों से कथित तौर पर अवैध तरीके से राशि लेने के आरोप में सील कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान कंपनी के किसी भी कर्मचारी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सके. यह कार्रवाई बिहार आर्थिक अपराध इकाइ से मिले निर्देश के बाद किया गया है. दोपहर एसडीओ शाहिद परवेज व नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा के साथ पुलिस बल पहुंच कर जेसीएसएसएसएस लिमिटेड कंपनी के शाखा में छापेमारी किया. हालांकि इस दौरान ना तो कार्यालय में कोई कर्मी थे और ना ही कार्यालय ही खुला था.
अधिकारियों ने तत्काल ही कार्यालय को सील कर दिया. एसडीओ मो. शाहिद परवेज ने बताया है कि बिहार आर्थिक अपराध इकाई से जानकारी दी गयी है कि इस शाखा के द्वारा व्यापक पैमाने पर ग्राहकों से कथित तौर पर अवैध तरीके से राशि की उगाही की जा रही है. जिसके लिये आरबीआई से इस शाखा को कोई आदेश या अधिकार नहीं दिया गया है. यह चिटिंग का मामला बन रहा है. एक बार फिर सैकड़ों उपभोक्ताओं में कंपनी के सील कर दिये जाने से अपनी जमा राशि डूबती हुुई नजर आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन