निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM
निकाली गयी कलश शोभा यात्रा फुलपरास. अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न माता भगवती मंदिरों मे चैती नवरात्र को लेकर कलश शोभा यात्रा के साथ वैदिक रीति रिवाज से माता के प्रथम रूप की पूजा अर्चना की गई . नवटोल और रामनगर मे चैती दुर्गा पूजा को लेकर कुमारी कन्याओं के द्वारा पवित्र नदी और तालाब से […]
निकाली गयी कलश शोभा यात्रा फुलपरास. अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न माता भगवती मंदिरों मे चैती नवरात्र को लेकर कलश शोभा यात्रा के साथ वैदिक रीति रिवाज से माता के प्रथम रूप की पूजा अर्चना की गई . नवटोल और रामनगर मे चैती दुर्गा पूजा को लेकर कुमारी कन्याओं के द्वारा पवित्र नदी और तालाब से कलश में जल भर मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कर माता भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री माता का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा नरहिया, ब्रहमपुर ,सांगी ,सैनी सहित अन्य माता मंदिरों मे चैती नवरात्र को लेकर काफी संख्या मे भक्त पहुंच कर माता भगवती के प्रथम स्वरूप की पूजा अर्चना की. इसके अलावा साधकों के द्वारा माता मंदिरों में कुश के आसन पर बैठ कर दुर्गा सप्तशती पाठ की गयी .गांव में भी लोगों के द्वारा घरों मे माता भगवती की पूजा अर्चना विधान से की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










