संत जेवियर्स उच्च वद्यिालय में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण
संत जेवियर्स उच्च विद्यालय में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण फोटो:28परिचय:कार्यक्रम में उपस्थित छात्र मधुबनी: लेहेरियागंज स्थित संत जेवियर्स उच्च विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निदेशक एकता ईरा ने छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्राफी देकर मनोबल बढ़ाया. साथ ही समारोह में उपस्थित अभिभावकों और छात्रों को संबोधित कर उनके […]
संत जेवियर्स उच्च विद्यालय में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण फोटो:28परिचय:कार्यक्रम में उपस्थित छात्र मधुबनी: लेहेरियागंज स्थित संत जेवियर्स उच्च विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निदेशक एकता ईरा ने छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्राफी देकर मनोबल बढ़ाया. साथ ही समारोह में उपस्थित अभिभावकों और छात्रों को संबोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. येलो हाउस के अमनजी कुमार, आयुष राज, कृतिनाथ झा, निखिल कुमर, आदित्य झा, अंकित रंजन, विकास सिंह, आयुष झा और राजन कुमार और बैडमिंटन में मीनाक्षी कुमारी, आर्या आनंद, प्रत्युष कुमार झा, अभिषेक राज, साक्षी कुमार और सत्यम सांडिल्य विजेता रहे. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी और बैडमिंटन विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया. वही सभी कक्षाओं के टॉपर को पुरस्कृत किया गया. वही वर्ग तृतीय के छात्र पुष्कर कुमार को वर्ष का श्रेष्ठ छात्र सम्मान दिया गया. समारोह के अंत में प्राचार्य ने सभी अभिभावक उपस्थित शिक्षकगण छात्रों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










