कातिब संघ की बैठक आयोजित
कातिब संघ की बैठक आयोजित फोटो:26परिचय:बैठक में उपस्थित कातिब संघ के सदस्यमधुबनी: बिहार सरकार द्वारा कातिबों के अनुज्ञप्ति निरस्त करने को लेकर कातिब संघ ने उच्च न्यायालय में रीट दायर किया है. कातिब संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष गुंजेश्वर झा की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया. बैठक में श्री झा ने कहा कि […]
कातिब संघ की बैठक आयोजित फोटो:26परिचय:बैठक में उपस्थित कातिब संघ के सदस्यमधुबनी: बिहार सरकार द्वारा कातिबों के अनुज्ञप्ति निरस्त करने को लेकर कातिब संघ ने उच्च न्यायालय में रीट दायर किया है. कातिब संघ के जिला शाखा के अध्यक्ष गुंजेश्वर झा की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया. बैठक में श्री झा ने कहा कि सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है. वह गलत है. कातिब संघ सरकार के निर्देश पर जब काम करना चाहती है, तब लाइसेंस निरस्त करने की निर्णय गलत है. उन्होनें कहा कि सरकार के निर्णय के कारण जिला में प्रतिदिन 50 लाख के राजस्व का क्षति हो रहा है. श्री झा ने कहा कि मॉडल फार्म पर निबंधन की प्रक्रिया के साथ ही कातिब को ही लिखने का अधिकार मिलना चाहिए. डिड राइट एक्ट के तहत निस्तीकरण के विरूद्ध उच्च न्यायालय में टोकन संख्या 25959 के तहत रिट दायर किया गया है. बैठक में कातिब रामउदगार यादव, पंकज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र कुमार दास, सुमन कुमार मिश्रा, मो. इसमाइल, उमा शंकर यादव, धिरेंद्र कुमार ठाकुर, राम विलास राय, रामदेव यादव ने मोडल पेपर पर रजिस्ट्री करवाए, अगर ऐसा नहीं होगा तो सरकार को राजस्व का हानी होगा. क्या कहते है अधिकारीजिला सब रजिस्ट्ररार काशी कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री का काम चल रहा है. कोई भी क्रेता व विक्रेता किसी के बहकावे में न आवे वे अपना कागज मॉडल फार्म पर तैयार कर सीधा कार्यालय में पेश करे. श्री कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा कातिबों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है. अब कातिव कागजात को तैयार नहीं करेगें. उनका कहना है कि क्रेता विक्रेता के सुविधा के लिए सहयता केंद्र खोला गया हेै. सहयता केंद्र पर माडल फार्म पर रजिस्ट्री कैसे हो इसका जानकारी दिया जाता है.श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से मधुबनी: शहर से सटे प्रेमा शंकर महादेव मंदिर श्रीपुर हाटी में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजित की जायेगी. कथावाचक का अमृतपान वृदावन से आये आचार्य कृष्ण एवं उनकी मंडली द्वारा की जायेगी. यज्ञ 8 से 15 अप्रैल तक चलेगा. इस आयोजक प्रो. रामचंद्र झा, दया शंकर झा, प्रो. हिरशचंद्र झा, शैलेंद्र कुमार झा, संतोष झा एवं समस्त ग्रामीण ने अपना सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










