भारी मात्रा में 500 लीटर शराब व उपकरण बरामद
भारी मात्रा में 500 लीटर शराब व उपकरण बरामद 450 लीटर स्प्रीट भी बरामद साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव में की गई छापेमारी फोटो:27परिचय: छापेमारी के दौरान पुलिस प्रतिनिधि, साहरघाट: साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव से उत्पाद विभाग व साहरघाट थाना के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में 500 लीटर शराब बरामद किया […]
भारी मात्रा में 500 लीटर शराब व उपकरण बरामद 450 लीटर स्प्रीट भी बरामद साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव में की गई छापेमारी फोटो:27परिचय: छापेमारी के दौरान पुलिस प्रतिनिधि, साहरघाट: साहरघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव से उत्पाद विभाग व साहरघाट थाना के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में 500 लीटर शराब बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उतरा निवासी विश्वनाथ भगत के घर पर गुरुवार की देर शाम छापेमारी की गयी. जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. इस दौरान कारोबारी के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र को पकड़ा गया. वहीं साहरघाट थानाध्यक्ष मो. जमिल अख्तर ने बताया कि कारोबारी शराब को जमीन के अंदर गाड़ कर रखा था. जिसे उत्पाद विभाग पदाधिकारी व थाना पुलिस कर्मियों के द्वारा बरामद कर लिया गया है. जब्त सामान में 450 लीटर स्प्रीट, 7 कार्टून विदेशी शराब व शराब बनाने का उपकरण समेत कुल 500 लीटर शराब शामिल है. इतनी भारी मात्रा में शराब की बरामदगी से क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ है. वहीं साहरघाट थानाध्यक्ष मो. जमिल अख्तर ने बताया कि जब्त सामान व धराये कारोबारी के पुत्र को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. क्षेत्र में शराब विक्रेताओं की खैर नहीं है. सूचना मिलते ही छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










