तालाब में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, एक की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

तालाब में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, एक की हालत नाजुक आक्रोशित लोगों ने सीओ व सहायक अवर निरीक्षक को बनाया बंधक शिक्षकों के दो मोटरसाइकिल को फूंका सभी शिक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग फोटो:11 परिचय: जल रहा मोटरसाइकिल घोघरडीहा , मधुबनी . विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से गुरुवार को […]

विज्ञापन

तालाब में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, एक की हालत नाजुक आक्रोशित लोगों ने सीओ व सहायक अवर निरीक्षक को बनाया बंधक शिक्षकों के दो मोटरसाइकिल को फूंका सभी शिक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग फोटो:11 परिचय: जल रहा मोटरसाइकिल घोघरडीहा , मधुबनी . विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से गुरुवार को विद्यालय गये तीसरी कक्षा के एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक छात्र की पहचान बिरौल गांव निवासी संतोष ठाकुर का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में किया गया है. जबकि घायल बच्चा घनश्याम ठाकुर का पुत्र अंकित कुमार ठाकुर बताया जा रहा है. प्रियांशु तीसरी कक्षा का छात्र था. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि सुबह प्रियांशु विद्यालय पढ़ने गया था. इस दौरान वह अपने एक अन्य साथी अंकित के साथ विद्यालय से बाहर शौच को गया. जिसमें वह समीप के एक तालाब में लुढ़क गया. प्रियांशु को डूबते देख उसे बचाने के लिये अंकित भी पानी में चला गया . इसी बीच राहगीरों की नजर अंकित पर पड़ी तो लोग हल्ला करने लगेे. जिसके बाद लोगों ने तालाब अंकित को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला जबकि प्रियांशु की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. सभी विद्यालय की ओर निकले. ग्रामीणों को विद्यालय की ओर आते देख सभी शिक्षक भाग निकले. लोगों ने शिक्षकों की दो बाइक में आग लगा दी. वहीं घटना की जांच को पहुंचे सीओ अशोक गुप्ता व सहायक अवर निरीक्षक मंगल पासवान को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के सभी शिक्षकों पर हत्या की मामला दर्ज किया जाये एवं मृतक के परिजन को पांच लाख रूपये मुआवजा मिले. इस बाबत प्रभारी बीइओ सिकंदर मंडल ने बताया है कि विद्यालय में पंजी देखने के बाद ही पता चलेगा कि छात्र विद्यालय आया था या नहीं. यदि विद्यालय आया होगा तो फिर शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन