संवीक्षा में दो नामांकन रद्द
संवीक्षा में दो नामांकन रद्द लदनियां : पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर किये गये नामांकन की संवीक्षा गुरूवार को करायी गई, जिसमें दो के नामांकन रद्द कर दिये गये. इसमें बेलाही पंचायत की मुखिया अभ्यर्थी किरण कुमारी एवं पंसस क्षेत्र संख्या पांच के प्रशांत कुमार गौतम शामिल हैं. सहायिका पद पर कार्यरत श्रीमति […]
संवीक्षा में दो नामांकन रद्द लदनियां : पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर किये गये नामांकन की संवीक्षा गुरूवार को करायी गई, जिसमें दो के नामांकन रद्द कर दिये गये. इसमें बेलाही पंचायत की मुखिया अभ्यर्थी किरण कुमारी एवं पंसस क्षेत्र संख्या पांच के प्रशांत कुमार गौतम शामिल हैं. सहायिका पद पर कार्यरत श्रीमति कुमारी के नामांकन पत्र में जहां त्यागपत्र का स्वीकृत्यादेश अनुपलब्ध था, वहीं श्री गौतम के प्रस्तावक दूसरे निर्वाचन क्षेत्र के थे. इसप्रकार अब कुल नामांकित अभ्यथियों में से 1115 चुनाव मैदान में बचे हैं. मुखिया पद के लिए 150, पंसस 115, सरपंच 79, वार्डसदस्य 484 एवं वार्ड पंच के लिए 287 नामांकन को वैधता मिल सकी. मौके पर बीडीओ सह आर ओ विमल कुमार समेत सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










