संवीक्षा में तीन नामांकन रद्द

Updated:
विज्ञापन

संवीक्षा में तीन नामांकन रद्द खुटौना. सातवें चरण में होने वाले चुनाव के वास्ते विगत 29 मार्च से 4 अप्रैल तक प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार को खुटौना प्रखंड मुख्यालय में हुई. मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य तथा ग्राम कचहरी पंच के पदों के लिए दाखिल किए गए कुल 1599 नामांकन पत्रों में से […]

विज्ञापन

संवीक्षा में तीन नामांकन रद्द खुटौना. सातवें चरण में होने वाले चुनाव के वास्ते विगत 29 मार्च से 4 अप्रैल तक प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार को खुटौना प्रखंड मुख्यालय में हुई. मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य तथा ग्राम कचहरी पंच के पदों के लिए दाखिल किए गए कुल 1599 नामांकन पत्रों में से तीन नामांकन पत्र रद्द किए गए और शेष 1596 सही पाए जाने के कारण स्वीकृत घोषित किए गए. कारमेघ उतरी पंचायत के मुखिया पद के लिए अमीर जफर का नामांकन पत्र गलत जाति प्रमाण पत्र दिए जाने के कारण रद्द घोषित किया गया. क्षेत्र सं 19 से पंसस (झांझपट्टी आशा) पंचायत की प्रत्याशी निर्मला देवी का नामांकन पत्र पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 से कम रहने के आधार पर नामांकन पत्र रद्द किया गया. बाघा कुसमार वार्ड नं0 7 से ग्राम कचहरी पंच के लिए शैमूल निशां द्वारा दाखिल नामांकन पत्र को सरकारी सेवक अनीस अहमद द्वारा प्रस्तावित होने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन