जिप सदस्य पद के कुल 59 ने भरे नामांकन के परचे

Updated:
विज्ञापन

जिप सदस्य पद के कुल 59 ने भरे नामांकन के परचे फोटो: 10परिचय: बेनीपट्टी में नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा करते एसडीएमप्रतिनिधि, बेनीपट्टी. आठवें चरण में संपन्न होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में पिछले 31 मार्च से ही नामांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को संपन्न हो गया. चुनाव […]

विज्ञापन

जिप सदस्य पद के कुल 59 ने भरे नामांकन के परचे फोटो: 10परिचय: बेनीपट्टी में नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा करते एसडीएमप्रतिनिधि, बेनीपट्टी. आठवें चरण में संपन्न होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में पिछले 31 मार्च से ही नामांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को संपन्न हो गया. चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस चरण में मधवापुर व हरलाखी प्रखंड में चुनाव कराया जाना है. जिसके लिए जिप सदस्य पद के लिये कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामजदगी के परचे भरे. मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 1 से कुल 14, क्षेत्र संख्या 2 से 9, व मधवापुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या 3 से 10 और क्षेत्र संख्या 4 से सर्वाधिक 26 लोगों ने नामांकन का परचा एसडीएम सह आरओ राजेष परिमल के समक्ष दाखिल किया है. सभी अभ्यर्थियों की मौजूदगी में संवीक्षा की जा रही है. इस बाबत एसडीएम श्री परिमल ने बताया कि संवीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी. संवीक्षा की प्रक्रिया का समापन होने के बाद ही मैदान में बचे प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणायें की जा सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन