बेनीपट्टी में नशामुक्ति अभियान का दिख रहा असर
बेनीपट्टी में नशामुक्ति अभियान का दिख रहा असर प्रतिनिधि, बेनीपट्टी . पहली अप्रैल से पूरे राज्य में लागू हुए शराबबंदी कानून का साकारात्मक प्रभाव बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र में देखा जा रहा है. सार्वजनिक जगहों अथवा महत्वपूर्ण स्थलों पर इन दिनों शराब नही बेची जा रही है. जिससे शराब के अभ्यस्त लोगों में बेचैनी देखी जा […]
बेनीपट्टी में नशामुक्ति अभियान का दिख रहा असर प्रतिनिधि, बेनीपट्टी . पहली अप्रैल से पूरे राज्य में लागू हुए शराबबंदी कानून का साकारात्मक प्रभाव बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र में देखा जा रहा है. सार्वजनिक जगहों अथवा महत्वपूर्ण स्थलों पर इन दिनों शराब नही बेची जा रही है. जिससे शराब के अभ्यस्त लोगों में बेचैनी देखी जा रही है. वहीं पूर्ण शराब बंदी की घोषणा के बाद आम लोगों में भी जागरुकता देखी जा रही है. विभिन्न चौक – चौराहे पर सरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी कानून लगाये जाने के निर्णय की सराहना की जा रही है. दूसरे तरफ सार्वजनिक तौर पर दुकान लगा कर ताड़ी बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे वातावरण में शांति का माहौल व्याप्त है. वहीं थानाध्यक्षों के द्वारा सार्वजनिक जगहों पर दुकान लगाकर ताड़ी बेचने वालों को भी हड़काया जा रहा है और सरकारी निर्देश की अवहेलना किये जाने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी जा रही है. हालांकि नाम न छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा तमाम घोषणाओं के बावजूद चोरी छीपे शराब बेचे जाने की बात भी बतायी जा रही है. जिस पर सख्ती अपनाये जाने की जरुरत है. शराब बंदी कानून की सराहना करते हुये जदयू जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बेतौना की भारती कुमारी, मुखियापट्टी की रेखा देवी, मधवापुर के रजनीश निषाद, उतरा के प्रो. शंभूनाथ झा, श्रवण यादव, हरलाखी के अनीता देवी, रामप्रबोध यादव व जिलाटोल की कांति देवी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार द्वारा लिये गये उक्त निर्णय को ऐतिहासिक व सराहनीय बताया है. इन लोगों ने कहा कि पूर्ण शराब बंदी से स्वस्थ समाज निर्माण की परिकल्पना की जा सकेगी. वहीं दूसरे तरफ उक्त अभियान का आलम है कि अब छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तंबाकू युक्त गुटखा अथवा कोई भी नशीली चीजें नहीं दिखायी दे रही है. इन दिनों पान दुकानदारों को भी भय के कारण ऐसे सामान बेचने से अब परहेज करते देखे जा रहे हैं, जो प्रतिबंधित कर दिये गये हैं. इसका व्यापक प्रभाव अब हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. अभियान से पूर्व जहां पान दुकानदार बेधड़क गुटखा व तंबाकू युक्त अन्य सामान बिक्री खुलेआम करते थे, पर कुछ महीनों से नशीली चीजें बाजार से गायब सी होने लगी है. कोई भी दुकानदार ऐसे सामान रखने से परहेज कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










