बीएलओ के माध्यम से मतदाता परची वितरण की मांग

Updated:
विज्ञापन

बीएलओ के माध्यम से मतदाता परची वितरण की मांग जयनगर . जयनगर नागरिक मंच के संयोजक राम प्रसाद राउत ने राज्य निर्वाचन आयोग से लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी बीएलओ के माध्यम से मतदाता परची के वितरण की मांग की है. अपने लिखे आवेदन में उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

बीएलओ के माध्यम से मतदाता परची वितरण की मांग जयनगर . जयनगर नागरिक मंच के संयोजक राम प्रसाद राउत ने राज्य निर्वाचन आयोग से लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी बीएलओ के माध्यम से मतदाता परची के वितरण की मांग की है. अपने लिखे आवेदन में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ायी जा रही है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से निवेदन किया है कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए मतदाता परची का वितरण बीएलओ के माध्यम से कराया जाय. इस बाबत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मतदाता परची बीएलओ के माध्यम से वितरण करने के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं, निर्देश प्राप्त होने के बाद मतदाता परची का वितरण बीएलओ के माध्यम से कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन