नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया
नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया मंगलवार को कमला नदी पुल के पास कार्टन में मिली थी बच्ची फोटो: 1परिचय: बच्ची को बाल कल्याण समिति की टीम को सौंपते एसडीएम झंझारपुर . झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 24 घंटे से इलाजरत लावारिस बच्ची को गुरुवार को झंझारपुर एसडीओ जगदीश कुमार ने मधुबनी बाल […]
नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया मंगलवार को कमला नदी पुल के पास कार्टन में मिली थी बच्ची फोटो: 1परिचय: बच्ची को बाल कल्याण समिति की टीम को सौंपते एसडीएम झंझारपुर . झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 24 घंटे से इलाजरत लावारिस बच्ची को गुरुवार को झंझारपुर एसडीओ जगदीश कुमार ने मधुबनी बाल कल्याण समिति को सौंपा. मधुबनी बाल कल्याण समिति से आये पांच सदस्य टीम अमरेश श्रीवास्तव, मो. रिजवान, प्रेमशंकर प्रसाद सिंह, त्रिभुवन नाथ मिश्रा और रूबी देवी को एसडीओ श्री कुमार ने संवेदनशीलता को दर्शाते हुये बच्ची की अपने गोद में लेकर टीम को सौंपा. उन्होंने बच्ची के लिए दो सेट कपड़ा दूध ,ग्लास और चम्मच खरीदकर टीम के हवाले कर दिया. उन्होंने मधुबनी से आये टीम से कहा कि ये बच्ची राष्ट्र की धरोहर है. किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो और आवश्यक पड़े तो सूचना देंगे. उन्होंने उस बच्ची का नामांकरण भी कर दिया और उस्का नाम स्नेहा रखा गया. बच्ची की अस्पताल से जाते वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. इस अवसर पर झंझारपुर डीसीएलआर उमेश कुमार भारती, अस्पताल के डीएस केकेपी मेहता, प्रबंधक मो. मजिद समेत कई अधिकारी और कर्मी शामिल थे. बताया जाता है कि मधुबनी बाल कल्याण समिति ने उक्त बच्ची को दरभंगा के विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंपेगा. जो बच्चे की देखभाल के साथ-साथ उसका परवरिस भी करेगी. कहा जाता है कि इस संस्थान में 0 से 6 वर्ष के बच्चे को रखा जाता है. विदित हो कि झंझारपुर एनएच 57 पर कमला नदी पुल के पास एक जंगल में लावारिस बच्ची को कार्टन में देकर छोड़ दिया गया था. बगल में काम कर रहे मजदूरों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंच कार्टन देखा , जब उसे खोला गया तो बच्ची दिखा . जिसे झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










