एसपी ने किया नगर थाना का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने शनिवार को नगर थाना का निरीक्षण किया. एसपी मो. हुसैन ने थाना में उपलब्ध संसाधन, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की संख्या सहित कई अहम बातो की जानकारी नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षण युगेश चंद्रा से ली. एसपी ने मामले के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित कांडो के अुनसंधानक पुलिस […]

विज्ञापन

मधुबनी : पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने शनिवार को नगर थाना का निरीक्षण किया. एसपी मो. हुसैन ने थाना में उपलब्ध संसाधन, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की संख्या सहित कई अहम बातो की जानकारी नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षण युगेश चंद्रा से ली. एसपी ने मामले के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित कांडो के अुनसंधानक पुलिस अधिकारियों से भी बात की.

कांड के निष्पादन में शीघ्रता करने का निर्देश दिया. उन्होनें गुंडा पंजी के सधारण करने एवं होली पर्व में शहर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी पुलिस निरीक्षक की चंद्रा को दिया. होली के त्योहार से पूर्व थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं वार्ड पार्षदों के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन