बरात से लौट रहे तीन छात्रों की बाइक दुर्घटना में मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी(बगहा) : बरात से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की मौत गुरुवार की रात पेड़ से टकराने के कारण हो गयी. तीनों छात्र धनहा थाना के दहवा गांव निवासी थे. दहवा गांव निवासी योगेंद्र गुप्ता के लड़के की बरात पडरौना (यूपी) गयी थी. बरात से दहवा निवासी राजन कुमार (15 वर्ष), गोलू अंसारी […]
विज्ञापन
मधुबनी(बगहा) : बरात से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की मौत गुरुवार की रात पेड़ से टकराने के कारण हो गयी. तीनों छात्र धनहा थाना के दहवा गांव निवासी थे.
दहवा गांव निवासी योगेंद्र गुप्ता के लड़के की बरात पडरौना (यूपी) गयी थी. बरात से दहवा निवासी राजन कुमार (15 वर्ष), गोलू अंसारी (14 वर्ष) एवं मुन्ना अंसारी (15 वर्ष) रात के 10:00 बजे घर लौट रहे थे. तीन तेज रफ्तार में बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान पडरौना – बांसी मुख्य मार्ग के गंभीरिया गांव के समीप बाइक एक पेड़ से टकरा गयी.
पड़रौना में कराया भरती
राजन की मौत घटनास्थल पर हो गयी. गोलू अंसारी व मुन्ना अंसारी को गंभीर स्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पडरौना में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. उक्त तीनों युवक दयाशंकर उपाध्याय जंगल शाहपुर इंटरमीडिएट कॉलेज के 9वीं वर्ग के छात्र थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










