पोल से गुजरता है जेनेरेटर का तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे बीएसएनएल के पोल पर जेनरेटर की तार बंधी हुई है. इन जेनरेटर के तारों में करेंट का प्रवाह रहता है. वर्षों से बंधे इन तारों के जर्जर हो जाने के कारण टेलीफोन के लोहे के पोल से बंधे तार में कहीं कहीं. कट जाने के कारण […]
विज्ञापन
मधुबनी : शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे बीएसएनएल के पोल पर जेनरेटर की तार बंधी हुई है. इन जेनरेटर के तारों में करेंट का प्रवाह रहता है. वर्षों से बंधे इन तारों के जर्जर हो जाने के कारण टेलीफोन के लोहे के पोल से बंधे तार में कहीं कहीं. कट जाने के कारण इन पालों में करेंट का झटका भी लगता है.
बिस्फी में हो चुके शिकार : शहर में शंकर चौक, मिलन चौक, बाटा चौक, बस स्टैंड , थाना चौक, बड़ी बाजार सहित लगभग सभी मुख्य सड़कों पर टेलीफोल के पोल में बंधे जेनरेअर के तार के लगे होने के कारण व इनमें से कुछ पोल पर तार के कटिंग हो जाने के कारण करेंट को प्रवाह से टेलीफोन विभाग के मिस्त्रियों को झटका लग चुका है.
बीएसएनएल के कई टेलीफोन मिस्त्री ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बार पोल पर टेलीफोन ठीक करने के दौरान उन्हें करेंट का जोरदार झटका लग चूका है. उन्होंने बताया कि अधिकतर टेलीफोन पर जेनरेटर के तार लटके हुए है. इसकी शिकायत भी विभाग को किया जा चुका है. पर विभाग इन अवैध तारों को हटाने के लिए कोई पहल नहीं किया जा सका है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बीएसएनएल के टीडीएम सीपी सिंहा ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है. अगर टेलीफोन के पोल से जेनरेटर के तार गुजर रहे होगें तो ऐसे जेनेरेटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










