रोड शो में शामिल हुए दिग्गज नेता
बेनीपट्टी/मधवापुर : हरलाखी विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब हर पार्टी के दिग्गज नेता क्षेत्र में आ गये हैं. हर दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इस दिशा में बुधवार को रालोसपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया गया. इसकी शुरूआत बेनपट्टी के मलहा मोड़ से की गयी. जिसमें पूर्व उप […]
बेनीपट्टी/मधवापुर : हरलाखी विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब हर पार्टी के दिग्गज नेता क्षेत्र में आ गये हैं. हर दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इस दिशा में बुधवार को रालोसपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया गया. इसकी शुरूआत बेनपट्टी के मलहा मोड़ से की गयी. जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, सहित दर्जनों नेता शामिल थे.
इन लोगों ने रोड शो करते हुए उच्चैठ, धनौजा, सलेमपुर, पहिपुरा, लोमा, बसबरिया, साहरघाट होते हुए मिथिलांचल के पवित्र धार्मिक स्थल कलना तक किया. सैकड़ों बाइक रैली की शक्ल में समर्थकों के साथ यहां पहुंचे मोदी आते ही प्रत्याशी के साथ एक प्रचार रथ में सवार हो गये और इसके माध्यम से प्रत्याशी सुधांशु शेखर के पक्ष में हरलाखी के मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे थे. इस क्रम में श्री मोदी ने कहा कि कि राज्य में फिर से जंगल राज कायम हो गया है.
पुन: एकबार जंगलराज कायम हो गया. छोटे बड़े व्यवसायी, राजनीतिज्ञ, महादलित, छात्रा कोई सुरक्षित नहीं हैं. सरेआम दिन दहारे इंजीनियरों, व्यवसायियों की हत्या हो रही है तो चिकित्सकों से रंगदारी की मांग कर धमकी दी जा रही है. इनके साथ रोड शो काफिले में अन्य लोगों के अलावे केंद्रीय राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद सीपी ठाकुर, सीतामढ़ी के सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक रामप्रीत पासवान, पूर्व विधायक सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद नारायण झा, रामदेव महतो, अशोक यादव, जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, प्रत्याशी सुधांशु शेखर, कृष्णेश्वर ठाकुर, देवचंद्र झा लालजी, वौअन मिश्र, सहित अन्य कार्यकर्ता चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










